‘लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी हूं’... जाट नेता को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2026 - 09:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क : राजस्थान की एक महिला को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कथित तौर पर पत्नी बनकर सोशल मीडिया पर जाट नेता को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। शामली के पुलिस अधीक्षक एन. पी. सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी बिंदु देवी के रूप में हुई है और उसे जाट नेता मुकुल चौधरी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, चौधरी ने हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में कथित तौर पर शामिल गैंगस्टरों की तलाश और गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद बिश्नोई की पत्नी होने का दावा करने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर चौधरी के खिलाफ धमकी भरे संदेश कथित तौर पर पोस्ट किए और उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई और धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, बालियान की हत्या और चौधरी को कथित तौर पर दी गई धमकियों के मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News