महाराष्ट्रः पुणे में दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती के दौरान बेहोश होकर जमीन पर गिरा युवक, मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2024 - 11:13 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पुणे में पुलिस भर्ती अभियान के दौरान 27 वर्षीय एक युवक की बेहोश होकर जमीन पर गिर जाने से मौत हो गई। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुणे में पुलिस भर्ती अभियान के दौरान 27 वर्षीय एक युवक की बेहोश होकर जमीन पर गिर जाने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के सभी जिलों में 17 हजार पदों पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू है। पुलिस भर्ती के लिए आयोजित इस फील्ड टेस्ट में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इसी तरह का फील्ड टेस्ट पुणे के शिवाजीनगर पुलिस ग्राउंड में आज सुबह से जारी है। यहां तुषार बबन भालके को फील्ड टेस्ट में दौड़ते समय अचानक चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। तत्काल पुलिस वालों ने तुषार को अस्पताल में पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

इससे पहले नवी मुंबई और ठाणे में पुलिस भर्ती के दौरान एक-एक युवकों की मौत हो चुकी है। ठाणे में चक्कर आने से 5 युवक बेहोश भी हो गए थे। उन्हें कलवा स्थित शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News