बिना एक भी रुपए खर्च किए बन सकते हैं अमीर! ये है निवेश का फॉर्मूला

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2024 - 12:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अधिकतर मिडिल क्लास और निम्न आय वर्ग के लोगों की शिकायत होती है कि वे अपनी कमाई से बचत और निवेश नहीं कर पाते। लेकिन अब एक ऐसा अवसर उपलब्ध है, जिससे आप बिना अपनी जेब से एक भी पैसा निकालें मोटा धन जमा कर सकते हैं। यह योजना सरकारी योजनाओं से प्राप्त राशि का उपयोग करके म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करने की है।

सरकारी योजनाओं से मिले पैसे का निवेश
देशभर में कई राज्य सरकारें ऐसी योजनाएं चला रही हैं, जिनके तहत गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं को हर महीने नकद सहायता दी जाती है। ये पैसे सरकारी योजनाओं के तहत सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जाते हैं। इस राशि का उपयोग आप निवेश के लिए कर सकते हैं और अपनी भविष्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत बना सकते हैं।

निवेश करने का तरीका
उदाहरण के लिए, यदि आप हर महीने 1000 रुपये म्यूचुअल फंड में SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के रूप में जमा करते हैं, तो आपको वर्षों में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। 

10 साल में
 - 12% वार्षिक रिटर्न के साथ: ₹2,32,339
 - 15% वार्षिक रिटर्न के साथ: ₹2,78,657
 - 18% वार्षिक रिटर्न के साथ: ₹3,36,000

20 साल में
 - 12% वार्षिक रिटर्न के साथ: ₹10 लाख
  - 15% वार्षिक रिटर्न के साथ: ₹15.15 लाख
  - 18% वार्षिक रिटर्न के साथ: ₹23 लाख

कहां से मिलेंगे पैसे?
सरकारी योजनाओं के तहत, उदाहरण के लिए, मध्य प्रदेश में 'लाडली बहना योजना' के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1250 मिलते हैं। इसी तरह, महाराष्ट्र, झारखंड, और दिल्ली जैसे राज्यों में भी महिलाओं को हर महीने ₹1000 से ₹1500 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस राशि का उपयोग आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए कर सकते हैं।

- मध्य प्रदेश: हर महीने ₹1250
- महाराष्ट्र: हर महीने ₹1500
- झारखंड: हर महीने ₹1000
- दिल्ली: हर महीने ₹1000

इन सरकारी योजनाओं से प्राप्त राशि पर परिवार का कोई दावा नहीं होता क्योंकि यह किसी की व्यक्तिगत कमाई का हिस्सा नहीं है। इस राशि को आप सीधे म्यूचुअल फंड में निवेश करके भविष्य के लिए बड़ा फंड जमा कर सकते हैं, जिसे आप अपनी जरूरतों के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं से मिलने वाली राशि का सही तरीके से उपयोग करके आप बिना किसी अतिरिक्त लागत के म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं और भविष्य में अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। यह राशि आपके पास पहले से ही मौजूद है, और इसका उपयोग आपके भविष्य को बेहतर बनाने में किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News