Air India की फ्लाइट में येलो हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, मुंबई एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षित लैंडिंग

Saturday, Dec 17, 2022 - 10:28 PM (IST)

नेशनल डेस्कः एयर इंडिया की फ्लाइट में शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिग कराई गई। जानकारी के मुताबिक, एयक इंडिया A320 की फ्लाइट VT-EVX उड़ान संख्या AI-951 हैदराबाद से दुबई जा रही थी। लेकिन इस बीच फ्लाइट के येलो हाइड्रोलिक सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। जिसके बाद फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया। फ्लाइट की मुंबई में सेफ लैंडिंग हुई। बता दें कि इस फ्लाइट में 143 यात्री सवार थे।

 

Yaspal

Advertising