अंतर्राष्ट्रीय पोषक-अनाज के रूप में मनाया जाएगा वर्ष 2023

punjabkesari.in Tuesday, Dec 20, 2022 - 08:49 PM (IST)


चण्डीगढ़, 20 दिसम्बर -(अर्चना सेठी)  हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे.पी.दलाल ने कहा कि भारत सरकार के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष के रूप में घोषित किया है।  इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रदेश में मोटे अनाज (मिलेट्स) की पौष्टिकता के महत्व बारे लोगों में जागरूक व किसानों को प्रशिक्षिण किया जाएगा। हरियाणा ऐसा राज्य है जो नवाचार करने में पीछे नहीं हटता। जे.पी.दलाल ने यह बात आज चण्डीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान कही।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने इस मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में प्रदेश एक कदम आगे बढ़कर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्य रूप से बाजरा फसल को ही मोटे अनाज के रूप में उगाया जाता है।  आजीविका में बाजरा/ज्वार पोषक अनाज से अपार संभावनाएं हैं। यह गेहूं और चावल की तुलना में कम कार्बन अपशिष्ट के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में मदद करता है।

 दलाल ने कहा कि  पोषक-अनाज अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2023 को  जन आन्दोलन बनाने बारे व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा और इन फसलों की पौष्टिक महता को जन-जन तक पहुँचाया जाए। इसके लिए कृषि विभाग में 2023 के लिए विशेष रूप से कार्यशालाओं गोष्ठी, मेले व प्रशिक्षण शिविरों के लिए विशेष योजना तैयार की जाएगी। ताकि इन फसलों को पी.डी.एस, मिड डे मील व अन्य राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम लोगों की खाद्य आदतों में शामिल किया जा सके।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Related News