आतंकी बुरहान वानी की बरसी के मद्देनजर जेकेएलएफ चीफ यासीन मलिक गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 07, 2018 - 12:12 PM (IST)

 श्रीनगर:  8 जुलाई को आतंकवादी बुरहान वानी की बरसी है। कश्मीर घाटी में हुरिर्यत सहित आतंकी संगठनों ने भी लोगों से बरसी मनाने का आग्रह किया है। कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आज जम्मू कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट के नेता यासीन मलिक गिरफ्तार कर लिया। PunjabKesari

 


हुरिर्यत के संयुक्त गुट जेआरएल ने शनिवार को कश्मीर में बंद का आहवान किया है साथ ही बुरहान के पैतृक गांव त्राल में भी रैली का आयोजन करने की घोषणा की है। 2016 में बुरहान को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। उस दौरान कश्मीर घाटी में हिंसा का काफी बोलबाला रहा और लंबे समय तक घाटी में अशांति का दौर चला।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News