पहली बार जंतर-मंतर पर चलेगी ‘महिला किसान संसद’, दिल्ली पहुंचा महिलाओं का काफीला

punjabkesari.in Monday, Jul 26, 2021 - 11:43 AM (IST)

नेशनल डेस्क: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के आठ महीने पूरे होने के अवसर पर महिलाएं आज जंतर-मंतर पर ‘ किसान संसद’ का आयोजन करेंगी। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने  घोषणा करते हुए कहा कि महिला किसानों का कई काफिला दिल्ली की सीमा पर ‘महिला किसान संसद’ में शामिल होने के लिए पहुंच रहा है।

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर हजारों किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। करीब 40 किसान संगठनों के संयुक्त मंच एसकेएम ने एक बयान जारी कर कहा कि  जंतर-मंतर पर किसान संसद का आयोजन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाएगा। महिला किसान संसद भारतीय कृषि में महिलाओं की भूमिका को प्रतिबिंबित करेगा और साथ ही उनकी इस आंदोलन में अहम भूमिका को भी रेखांकित करेगा।
PunjabKesari

संयुक्त किसान मोर्चा संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने के बाद 22 जुलाई से ही जंतर-मंतर पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। एसकेएम ने दावा किया कि गत आठ महीने से जारी आंदोलन में विभिन्न राज्यों के लाखों किसान शामिल हो चुके हैं। बयान में कहा गया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण है और हमारे ‘अन्नदाताओं’ के सदियों पुराने स्वभाव को प्रतिबिंबित करते हैं। वे उनकी दृढ़ता और कृतसंकल्प को दिखाते हैं, जो मुश्किल दौर के बाद भी बनी हुई है और भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता एवं उम्मीद को प्रतिबिंबित करती है।’’

PunjabKesari

एसकेएम नेता सोमवार को ‘मिशन उत्तर प्रदेश’ के तहत लखनऊ भी जा रहे हैं। बयान में कहा गया कि सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पंचायत चुनाव इस साल की शुरुआत में हुए थे और किसानों ने अपनी छाप छोड़ी और कई स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों को दंडित किया, एवं निर्दलीयों की सीटें बढ़ीं। बयान में कहा गया कि किसानों का नया समूह प्रदर्शन स्थलों पर पहुंच रहा है, जिनमें ट्रैक्टर रैली के तहत उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे किसान भी शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News