गगनयान मिशन में नहीं होगी महिला अंतरिक्ष यात्री!

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2019 - 10:44 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान में किसी महिला अंतरिक्ष यात्री के होने की संभावना नहीं है क्योंकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभावित अंतरिक्ष यात्रियों की खोज सशस्त्र बलों के टैस्ट पायलटों (नए विमानों का परीक्षण करने वाले अति दक्ष पायलट) में से कर रहा है और उनमें कोई भी महिला नहीं है। यह जानकारी बुधवार को इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल इस मिशन में महिला के शामिल होने की संभावना नहीं दिखती लेकिन महिलाओं सहित अन्य असैनिक भविष्य के मानव मिशन का हिस्सा होंगे।

 

उन्होंने बताया कि इसरो ने पहले मानव मिशन के लिए संभावित उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अगले महीने तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को नवम्बर में प्रशिक्षण के लिए रूस भेजा जाएगा। पहले गगनयान मिशन को 2022 में तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ भेजने की योजना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News