स्पर्म डोनर ढूंढ़ रही महिलाएं... जिसने कोविड वैक्सीन न लिया हो, आखिर ये तलाश क्यों?
punjabkesari.in Sunday, Feb 16, 2025 - 06:02 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया, और इस वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को सबसे प्रभावी उपाय माना गया है। लेकिन इस वैक्सीनेशन को लेकर एक नया सवाल उठ रहा है, जो खासकर महिलाओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कई महिलाएं अब कोविड-19 वैक्सीनेशन से पहले स्पर्म डोनर की तलाश कर रही हैं, और इसके पीछे एक दिलचस्प कारण है। कोविड-19 वैक्सीनेशन के बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वैक्सीन का असर पुरुषों के स्पर्म काउंट पर हो सकता है। कुछ वैज्ञानिक अध्ययन और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह माना जा रहा है कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के कारण पुरुषों के स्पर्म काउंट में कमी आ सकती है, खासकर फाइजर वैक्सीन के कारण। ऐसे में कई महिलाएं जो संतान सुख की चाहत रखती हैं, वैक्सीनेशन से पहले स्पर्म डोनर की तलाश में हैं ताकि वे अपने प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित न होने दें।
फाइजर वैक्सीन और स्पर्म काउंट पर असर
कुछ वैज्ञानिक शोधों में यह पाया गया है कि फाइजर वैक्सीन के बाद पुरुषों के वीर्य पर असर हो सकता है, जिसके कारण स्पर्म काउंट कम हो जाता है। हालांकि, यह असर अस्थायी होता है और एक निश्चित अवधि के बाद सामान्य हो जाता है। यह असर उस समय तक रहता है जब तक व्यक्ति की शारीरिक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। लेकिन इस छोटे से बदलाव के बावजूद, कई महिलाओं के मन में यह डर बैठ गया है कि वैक्सीनेशन के बाद वे गर्भधारण नहीं कर पाएंगी।
क्या वास्तव में वैक्सीनेशन से प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है?
वैज्ञानिकों ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के बावजूद प्रजनन क्षमता पर कोई गंभीर असर नहीं पड़ता। एक अध्ययन के अनुसार, पुरुषों में वैक्सीनेशन के बाद वीर्य मापदंडों में थोड़ी-बहुत बदलाव देखा गया है, लेकिन यह किसी महिला के गर्भधारण की संभावना को प्रभावित करने के स्तर तक नहीं पहुंचा है। इसके अतिरिक्त, बिना गर्भधारण वाली महिलाओं के लिए, यह माना गया है कि कोविड-19 वैक्सीनेशन से प्रजनन क्षमता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
महिलाओं की चिंताएं और स्पर्म डोनर का विकल्प
हालांकि वैज्ञानिक अध्ययन और विशेषज्ञों की राय के बावजूद, कुछ महिलाएं वैक्सीनेशन के कारण उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं से बचने के लिए स्पर्म डोनर की मदद लेने का विकल्प चुन रही हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि वे वैक्सीनेशन के बाद अपनी प्रजनन क्षमता को लेकर आशंकित हैं। इसलिए वे उन पुरुषों से स्पर्म लेने को प्राथमिकता दे रही हैं जिन्होंने कोविड-19 वैक्सीन नहीं ली है, ताकि उनकी संभावना का कोई असर न हो।