हाय रे इंसानियत! CCTV में कैद हुई दरिंदगी, स्ट्रेचर पर पड़ी महिला के शव को घसीटा, फिर उसके साथ...

punjabkesari.in Thursday, Oct 09, 2025 - 09:55 AM (IST)

नेशनल डेस्क। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार उपस्वास्थ्य केंद्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में रखे एक महिला के शव के साथ एक अज्ञात युवक ने छेड़छाड़ की। यह पूरी घिनौनी घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

फुटेज में कैद हुई दरिंदगी की दास्तान

CCTV फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि वह युवक अस्पताल के वार्ड में रखे स्ट्रेचर पर पड़े महिला के शव को घसीटते हुए अस्पताल के एक सुनसान कोने में ले जाता है। बताया जा रहा है कि यह शर्मनाक घटना करीब एक वर्ष पुरानी है लेकिन यह फुटेज अब जाकर सामने आई है जिसके बाद न सिर्फ स्थानीय लोगों में बल्कि स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

मृतक महिला और घटना का स्थान

मृतका महिला ग्राम बिजोरी की निवासी थी। महिला की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम (PM) के लिए खकनार उपस्वास्थ्य केंद्र में रखा गया था। इसी दौरान अलसुबह एक युवक अस्पताल में घुस आया और इस घृणित कृत्य (Necrophilia) को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय त्रासदी: जहरीले कफ सिरप ने अबतक ली 22 मासूमों की जान

पुलिस जांच और लोगों में आक्रोश

CCTV फुटेज सामने आने के बाद खकनार थाना पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सकते में हैं और उनसे जवाब तलब किया जा रहा है। स्थानीय लोगों में इस जघन्य अपराध को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों की मांग है कि जो व्यक्ति मृतका के सम्मान की भी रक्षा न कर सका उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।

पुरानी लापरवाही पर उठे सवाल

: यह फुटेज अब सामने आया जिससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि इतने समय तक अस्पताल प्रशासन ने इस गंभीर घटना को क्यों छुपाया? 

: घटना के समय उपस्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर कौन से कर्मचारी मौजूद थे और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं निभाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News