अमावस्या स्नान को पुरमंडल जा रही महिला की सडक़ हादसे में मौत, बेटी गंभीर

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 06:08 PM (IST)

  साम्बा : सोमवती अमावस्या पर गुप्तगंगा देविका में स्नान के लिए जा रही एक महिला की आज सडक़ हादसे में मौत हो गई जबकि उसके साथ सवार उसकी बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका का नाम सुदेश कुमारी पत्नी रोमेश लाल निवासी चक छटाका (रामगढ़) बताया गया है जबकि घायल हुई इसकी बेटी का नाम निहारिका कुमारी बताया गया है।


 जानकारी के अनुसार यह महिला बेटी के साथ स्कूटी (जेके21डी-7763) पर पुरमंडल जा रही थी कि रास्ते में थलोड़ी के नजदीक इनकी टक्कर सामने से आ रही एक एक इको गाड़ी से हो गई। पुलिस ट्रेङ्क्षनग इंस्टीच्यूट के पास हुए इस हादसे में दोनों मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। इन्हें लोगों ने विजयपुर के एमरजेंसी अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जीएमसी में महिला की मौत हो गई जबकि गंभीर  रूप से घायल बेटी उपचाराधीन है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

 
    वहीं गत देर रात विजयपुर में सब्जी मंडी के पास एक मोटरसाईकिल फिसलने से दो युवक घायल हो गए। घायलों के नाम मानिक ठाकुर (20) और शिवम थापा (19) बताए गए हैं। यह दोनों जम्मू के सुभाष नगर के रहने वाले बताए गए हैं। हादसे के बाद इन्हें पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया व बाद में जीएमसी भेज दिया गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News