45kmph की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में चक्रवात का अलर्ट, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2024 - 10:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क : मानसून जाते-जाते कई राज्यों में बारिश कर रहा है। पिछले 24 घंटे में ओडिशा, असम, मेघालय, कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी हिस्सों, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 और 9 अक्टूबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, कर्नाटका और लक्षद्वीप में फिर से तेज बारिश हो सकती है।

8 से 10 अक्टूबर के बीच गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी बारिश का अनुमान है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा, और दिन में तेज धूप रहेगी। सुबह और शाम का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रहने की उम्मीद है। इसके बाद 15 अक्टूबर से हल्की ठंड शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें- SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगेगा बड़ा झटका, 1 नवंबर से लागू होंगे ये नियम

चक्रवात की चेतावनी के तहत, मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी केरल और आसपास के क्षेत्रों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से लेकर लक्षद्वीप तक चक्रवात का खतरा बना हुआ है। तमिलनाडु, दक्षिण केरल, और अरब सागर के कुछ हिस्सों में भी चक्रवात की स्थिति है। दिल्ली में उमस बनी रहेगी और मुंबई में अगले हफ्ते रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- पहले गोलियों से भूना और फिर काट दिया...

तेज हवाओं का भी अनुमान है, जो मालदीव, लक्षद्वीप और आसपास के क्षेत्रों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इसके अलावा, अरब सागर, केरल तट, मन्नार की खाड़ी और उत्तरी तमिलनाडु के तट पर भी तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News