Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच क्या बढ़ेगा BJP के ''चाणक्य'' अमित शाह का राजनीतिक वजन?
punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 04:00 PM (IST)
Modi Cabinet Reshuffle: दिल्ली की राजनीति गलियारों में बड़ी हलचल चल रही है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मोदी कैबिनेट में बदलाव होने वाला है। आगामी 2029 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए टीम के नए रुप को तैयार किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि पार्टी में कुछ फेरबदल किए जा सकता हैं और कुछ नए चेहरों को जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा खराब परफॉर्मेंस वाले कुछ मंत्रियों की विदाई भी तय मानी जा रही है। इसी बीच, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की भूमिका को और अधिक विस्तार दिए जाने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।
शाह ने नाम दर्ज हो चुका है बड़ा रिकॉर्ड
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। वे भारत के देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री के पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने मई 30, 2019 को केंद्रीय गृह मंत्री के तौर पर शपथ ली थी। 2019 से उनका यह कार्यकाल एक मजबूत नेतृत्व को दिखाता है।

शाह के कार्यकाल की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां
अमित शाह ने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐसे ऐतिहासिक और साहसिक फैसले लिए, जो इस प्रकार हैं-
- जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति कर राज्य को मुख्यधारा में शामिल किया।
- संसद से CAA को पास करवाया, जिसे बाद में राष्ट्रपति की मंजूरी मिली।
- इसके बाद दिसंबर 2023 में तीन नए आपराधिक कानून संसद से पास कराए, जो 2024 में लागू हुए।
- इतना ही नहीं साल 2019 से 2025 के बीच नॉर्थ-ईस्ट में उग्रवाद खत्म करने के लिए 12 से अधिक ऐतिहासिक शांति समझौते किए।
- मार्च 2026 में पशुपति से तिरुपति तक के 'रेड कॉरिडोर' के नेटवर्क को खत्म करके देश को नक्सलवाद के खतरे से लगभग आजाद कराया।
पार्टी ने नहीं जारी किया कोई आधिकारिक बयान
बीजेपी ने इस मंत्रिमंडल के फेरबदल को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले अमित शाह को बीजेपी का 'चाणक्य' माना जाता है।
