Valentines Day पर पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, कर रहे थे... वायरल हुई वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 08:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क : वैलेंटाइन डे के मौके पर जहां शहर भर में प्यार और जश्न का माहौल था, वहीं हापुड़ के मेरठ रोड ओवरब्रिज पर एक पारिवारिक विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। दोपहर के समय सामान्य ट्रैफिक के बीच उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक ने अपनी पत्नी को एक अन्य युवक के साथ बाइक पर जाते देख लिया।

सड़क पर शुरू हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने तुरंत बाइक रुकवाई और तीनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। कुछ ही पलों में ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

तमाशबीनों की भीड़, ट्रैफिक प्रभावित

घटना के दौरान जहां कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, वहीं कई लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में जुट गए। सड़क पर बढ़ते विवाद के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को अलग कर स्थिति नियंत्रित की। बाद में उन्हें थाने ले जाया गया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वैलेंटाइन डे के दिन प्रेम और रिश्तों का प्रतीक बनने वाला यह दिन इस दंपति के लिए सार्वजनिक विवाद और रिश्तों में आई दरार की कहानी बनकर रह गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News