आखिर क्यों ज़्यादातर Electronic Gadgets काले रंग के ही होते हैं? वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 04:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अगर आप अपने घर या ऑफिस में रखे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर ध्यान दें, तो पाएंगे कि टीवी, मॉनिटर, साउंडबार, लैपटॉप और स्मार्टफोन जैसे अधिकतर डिवाइस काले (Black) रंग के होते हैं। कुछ गैजेट सिल्वर या व्हाइट में भी मिलते हैं, लेकिन ब्लैक कलर सबसे ज़्यादा आम है। सवाल यह है कि कंपनियां बार-बार ब्लैक कलर को ही क्यों चुनती हैं? इसके पीछे कई तकनीकी और व्यावहारिक कारण हैं।

1. बेहतर हीट मैनेजमेंट

जब कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम करता है, तो उसके अंदर मौजूद प्रोसेसर और अन्य कंपोनेंट्स गर्मी पैदा करते हैं। ब्लैक कलर को गर्मी को सोखने और उसे नियंत्रित करने में मददगार माना जाता है। इससे डिवाइस की हीट मैनेजमेंट क्षमता बेहतर होती है और लंबे समय तक परफॉर्मेंस बनी रहती है।

यह भी पढ़ें - अचानक चांदी में आई जबरदस्त गिरावट, जानें 1 किलो अब कितने में बिक रही है?

2. रोशनी से सुरक्षा

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के अंदर इस्तेमाल होने वाले सेमीकंडक्टर और सर्किट्स रोशनी के प्रति संवेदनशील होते हैं। ज्यादा लाइट पड़ने पर इनके खराब होने का खतरा रहता है। ब्लैक कलर बाहरी रोशनी को अंदर जाने से रोकता है और इंटरनल पार्ट्स को सुरक्षित रखता है।

3. डिस्प्ले का बेहतर अनुभव

टीवी, मॉनिटर और लैपटॉप जैसी स्क्रीन वाली डिवाइस में ब्लैक कलर यूजर को ज्यादा इमर्सिव अनुभव देता है। काला रंग ध्यान भटकाता नहीं है, जिससे यूजर की नजर सीधे स्क्रीन पर रहती है। यही वजह है कि डिस्प्ले वाले अधिकतर गैजेट्स ब्लैक बॉडी में आते हैं।

4. लागत कम रखने में मदद

एक ही रंग में बड़ी संख्या में प्रोडक्ट्स बनाने से मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट कम हो जाती है। ब्लैक सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला रंग है, जिससे कंपनियां प्रोडक्शन खर्च घटाकर प्रोडक्ट को सस्ते दाम में बाजार में उतार सकती हैं।

यह भी पढ़ें - आज औंधे मुंह गिरे सोने के दाम, जानें 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

5. ज्यादा टिकाऊ और लंबे समय तक नया दिखने वाला रंग

अधिकतर गैजेट्स प्लास्टिक या सिंथेटिक मटीरियल से बने होते हैं। व्हाइट या हल्के रंग धूप और UV किरणों के संपर्क में आकर पीले या फीके पड़ सकते हैं। वहीं ब्लैक कलर लंबे समय तक वैसा ही बना रहता है और जल्दी खराब नहीं दिखता।

बदल रहा है ट्रेंड

अब कई कंपनियां यूजर्स को ज्यादा विकल्प देने के लिए ब्लू, ग्रीन, रेड और पेस्टल कलर में भी गैजेट्स लॉन्च कर रही हैं। इसके बावजूद ब्लैक कलर आज भी सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा विकल्प बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News