Why Phone Hangs: स्मार्टफोन के बार-बार हैंग होने से हैं परेशान? जानिए इसके मुख्य कारण और ठीक करने के आसान उपाय
punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 05:54 PM (IST)
Why Phone Hangs: आपने कई बार यह नोट किया होगा कि फोन- फोन चलाते- चलाते हैंग हो जाता है। ऐसे में कई बार आप जरुरी काम करते हुए फंस जाते हैं। ऐसी स्थिति में ने तो कोई जरुरी कॉल हो सकती है और न ही ऐप काम करता है। यह समस्या विशेष रूप से थोड़े पुराने हो चुके स्मार्टफोन्स में ज्यादा देखने को मिलती है। आइए जानते हैं कि स्मार्टफोन आखिर हैंग क्यों होता है और कुछ आसान तरीकों से इसे कैसे दोबारा सुपरफास्ट बनाया जा सकता है।
1. Internal Storage का फुल होना- कई बार आपके फोन की मेमोरी फुल हो जाती है, जिससे ऑपरेटिंग सिस्टम को नए डेटा को प्रोसेस करने और ऐप्स को सही तरीके से चलाने के लिए जरूरी जगह (Space) नहीं मिल पाती। इससे शुरुआत में फोन की स्पीड स्लो होती है और धीरे-धीरे वह पूरी तरह हैंग होने लगता है।
2. बैकग्राउंड ऐप्स का ओवरलोड - कई बार हम आपके फोन के बैकग्राउंड में ऐप्स एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वे फोन की रैम और बैटरी को लगातार यूज करते हैं। इसके अलावा जब आप अपने फोन में कोई भारी टास्क करते हैं तो आपके प्रोसेसर पर लोड बढ़ जाता है और फोन फ्रीज हो जाता है।
3. हार्डवेयर की कमजोरी या खराबी- लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करने से उसके इंटरनल कंपोनेंट्स (जैसे बैटरी और मदरबोर्ड) कमजोर होने लगते हैं। अगर फोन की बैटरी खराब या पुरानी हो गई है, तो वह प्रोसेसर को लगातार और स्थिर पावर सप्लाई नहीं दे पाती। इसके अलावा, फोन के गिरने या उसमें नमी (Moisture) जाने से भी इंटरनल वायरिंग पर असर पड़ता है, जिससे फोन हैंग होने लगता है।

फोन को हैंग होने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
- अपने फोन की स्टोरेज को समय- समय पर खाली करते रहें। जो बेकार की फोटो, वीडियो, डुप्लीकेट फाइल्स और जिन ऐप्स का आप इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें तुरंत डिलीट (Uninstall) कर दें। फोन की कम से कम 20-30% स्टोरेज हमेशा खाली रखनी चाहिए।
- फोन की 'Settings' में जाकर बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश या बैकग्राउंड डेटा को लिमिट करें। समय-समय पर रीसेंट ऐप्स (Recent Apps) की विंडो को क्लियर करते रहें ताकि रैम (RAM) पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।
- जब आप लगातार ऐप्स यूज करते हैं तो आपके फोन में भारी मात्रा में कुछ अस्थायी फाइलें जमा हो जाती हैं। इसलिए समय- समय पर सेटिंग्स में जाकर इसे क्लियर करते रहे।
- अपने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को हमेश अपडेट रखें।
- अगर सॉफ्टवेयर से जुड़ी तमाम कोशिशों के बाद भी फोन लगातार हैंग हो रहा है, तो किसी अच्छे सर्विस सेंटर पर जाकर इसकी बैटरी या अन्य हार्डवेयर की जांच कराएं। यदि फोन बहुत पुराना हो चुका है, तो उसे बदल लेना ही सबसे समझदारी भरा फैसला होगा।
