राहुल गांधी के बाद कौन होगा कांग्रेस का अध्यक्ष, इन नामों पर हो सकता है विचार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2019 - 08:39 PM (IST)

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव के बाद से अपने इस्तीफे को लेकर बनी असमंजस की स्थिति और अटकलों पर विराम लगाते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को त्यागपत्र की औपचारिक घोषणा कर दी और पार्टी को सुझाव दिया कि नया अध्यक्ष चुनने के लिए एक समूह गठित किया जाए क्योंकि उनके लिए यह उपयुक्त नहीं है कि इस प्रक्रिया में शामिल हों। चुनावी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की ‘‘भविष्य के विकास'' के लिए उनका इस्तीफा देना जरूरी था।
PunjabKesari
हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव मोतीलाल वोरा ने कहा कि हम राहुल गांधी से अनुरोध करेंगे कि वह सीडब्ल्यूसी की बैठक तक वह अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालें। लेकिन राहुल गांधी के बाद कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा?

अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। राजस्थान में सरकार बनने से पहले अशोक गहलोत पार्टी में महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अगर अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष बनते हैं तो कांग्रेस उनसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कह सकती है। लेकिन गहलोत मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहते।
PunjabKesari
मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता रहे मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी में वरिष्ठ नेता हैं। वो सर्वमान्य भी हैं। खड़गे कांग्रेस के ऐसे नेता हैं जिन्होंने 2014 में पार्टी के खिलाफ चली लहर के दौरान भी अपनी सीट बचाने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद वह संसदीय दल के नेता बने थे। यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान वह रेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। खड़गे कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से 9 बार विधायक भी रहे चुक हैं।
PunjabKesari
सुशील कुमार शिंदे
सुशील कुमार शिंदे कांग्रेस के वरिष्ठ और पुराने नेता हैं। वह भारत के गृहमंत्री और ऊर्जा मंत्री रहे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के सीएम के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दी हैं। 1992 से 1998 तक वह महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। 1999 में उन्होंने सोनिया गांधी के लिए यूपी के अमेठी में कैंपेन मैनेजर की भूमिका निभाई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में शिंदे कांग्रेस पार्टी के नॉमिनी थे। हालांकि वह बीजेपी उम्मीदवार शरद बानसोडे से चुनाव हार गए थे।
PunjabKesari
एके एंटनी
पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने उनकी जगह अध्यक्ष की कुर्सी संभालने का नाम भी चर्चा में है। हालांकि एके एंटनी ने इसे विनम्रता से अस्वीकार कर दिया है। इस संबंध में जब उन्होंने एके एंटनी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उनके मन में गांधी परिवार के लिए बेहद सम्मान है, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह अध्यक्ष का पद संभालने में असमर्थ हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News