क्या आप जानते हैं Google की मां का क्या है नाम?

punjabkesari.in Tuesday, Mar 30, 2021 - 04:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इस बात को कोई नहीं नकार सकता कि आज के दौर में गूगल हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कुछ लोग इसे अपना दोस्त मानते हैं तो कुछ इसे टीचर कहते हैं लेकिन क्या आप में से कोई यह जानता है कि गूगल की मां कौन है और उनका क्या नाम  है? अब आप यह सोच रहे होंगे कि गूगल की मां कौन हो सकती है‍? ऐसा ही एक सवाल हमारे मन में भी आया और सर्च करने पर हमने पाया कि अल्फाबेट  गूगल की मां है।

PunjabKesari
अगर हमारी बात पर यकीन नहीं हो रहा है तो आप भी खुद सर्च करके देख सकते हैं। हमने सर्च किया था कि who is the mother of google तो जवाब मिला Alphabet is the mother of google। आपके मन में भी यही सवाल आया होगा कि आज से पहले हमें क्याें नहीं पता चला और Alphabet को गूगल की मां क्यों कहा जाता है। ताे आईए बताते हैं  आपको गूगल और Alphabet का पूरा इतिहास

 

1998 में हुई थी गूगल की स्थापना
गूगल की स्थापना अमेरिका देश में हुई थी। 4 सितंबर 1998 को इंजीनियर लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने जानकारियों को एक जगह समेटने के लिए एक प्रोजेक्ट शुरू किया था। आरम्भ में यह सर्च इंजन स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के लिए प्रयोग किया गया और इस विश्वविद्यालय के औपचारिक वेबसाइट के अधीन चलाया गया लेकिन गूगल ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने बहुत कम समय में बहुत अधिक विकास किया है।

 

अल्फाबेट की कब हुई शुरुआत
साल 2015 में गूगल ने अपनी एक पैरंट कंपनी, Alphabet Inc., बनाई और अपने सारे प्रॉजेक्ट्स उसके अंडर ला दिए। गूगल की ओनरशिप और उससे जुड़े फैसले अब Alphabet के स्ट्रक्चर के हिसाब से ही किए जाते हैं। अल्फाबेट ज्यादातर कंपनियों का एक संग्रह है। इन कंपनियों में गूगल के साथ-साथ एक्स डेवलपमेंट, केलिको, नेस्ट, वेरीली, माल्टा, फाइबर, मकानी, कैपिटल जी, और जीवी सहित अन्य व्यवसाय शामिल हैं । अल्फाबेट इन सभी कंपनियों का एक संग्रह है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News