अब सीमा के उस पार से मिल रहे हैं शांति के सन्देश, घरों के ऊपर लगा रखे हैं सफेद झंडे

Wednesday, Mar 14, 2018 - 07:22 PM (IST)

जम्मू: जहां पाकिस्तान राजोरी-पुंछ में एलओसी को लगातार निशाना बनाता रहता है वहीं अब सीमा के उस पार से शांति के सन्देश आ रहे हैं। राजोरी के तरकुंडी सेक्टर में यह नजारा देखने को मिल रहा है। गुलाम कश्मीर के नेकियाल सेक्टर में हर घर के ऊपर सफेद झंड़ा लहरा रहा है। सफेद झंडा शांति का प्रतीक है और गुलाम कश्मीर यही प्रतीक लहरा रहा है।


ऐसा प्रतीत होता है कि स्थानीय लोग सफेद झंडे से शांति का पैगाम दे रहे हैं लेकिन पाकिस्तानी सेना ऐसा नहहीं होने दे रही है और बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। यहां तक बात राजोरी के तरकुंडी की है तो पाकिस्तानी सेना पिछले दस महीनों से तरकुंडी में गोलीबारी कर रही है। गोलीबारी से क्षेत्र के 15 गांव प्रभावित हुए हैं। लोगों को जानमाल का नुकसान हुआ है। पाक सैनिकों की गोलीबारी का भारतीय सैनिक भी मुंहतोड़ जवाब देते हैं जिससे नेकियाज सेक्टर के करीब सात गांव प्रभावित हैं।


गौरतलब है कि इस वर्ष चार फरवरी को ही पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के कैप्टन सहित तीन जवान शहीद हो गये थे। वहीं सूत्रों के अनुसार तरकुंडी सेक्टर से सीमा पर बने तकरीबन सभी घरों में सफंद झंडे लगाए गए हैं।
 

Advertising

Related News

बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ में घरों पर फहराए फिलिस्तीन के झंडे, पांच युवक गिरफ्तार

महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब प्रसाद के लिए नहीं लगेगी लंबी लंबी कतारें, जल्द मिल रही ये

दांत तोड़े, कई दिनों तक रखा भूखा... सांप के साथ सपेरों ने पार की क्रूरता की सारी हदें

Bihar: तिरंगे झंडे के साथ छेड़छाड़, अशोक चक्र की जगह चांद-तारा वाला झंडा लहराया

Bihar के बाद Rajasthan में भी तिरंगे झंडे के साथ छेड़छाड़, चांद और काले तारा वाला झंडा लहराया, हिंदू बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो...

इस राज्य को मिली छह वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, पीएम मोदी 15 सितंबर को दिखाएंगे हरी झंडी

Bihar : नवादा में महादलित टोला में दबंगों ने की फायरिंग, 80 घरों में लगा दी आग

Kannauj News: टूटकर गिरी हाईटेंशन बिजली की तार, कई घरों में दौड़ा करंट..... 38 लोगों को लगे बिजली के झटके

नई CM के बाद अब दिल्ली को मिलेगा नया मेयर, जानिए अब तक कहां फंसा था पेंच

पीएम मोदी लोगों को देने जा रहे एक और बड़ी सौगात, अब मिलेगा महंगे रिचार्ज से छुटकारा, सरकार लगाएगी 5 करोड़ Wi-Fi हॉटस्पॉट