भारत कब कराएगा चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग, PMO मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया समय

punjabkesari.in Tuesday, Dec 31, 2019 - 08:51 PM (IST)

नेशनल डेस्कः साल 2019 में भारत ने चंद्रयान का प्रक्षेपण किया था। विक्रम लैंडर को चांद पर सॉफ्ट लैंडिग कराने की कोशिश की गई। सबकुछ योजना के मुताबिक ही चल रहा था, लेकिन चांद की सतह से महज कुछ ऊपर विक्रम निर्धारित मार्ग से भटक गया और सॉफ्ट लैंडिग की यह कोशिश विफल रही। विक्रम की चांद पर लैंडिग पल का गवाह बनने के लिए इसरो मुख्यालय में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस वक्त वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा था कि सरकार और पूरा देश आपके साथ खड़ा है।
PunjabKesari
अब भारत एक बार फिर चंद्रमा पर यान भेजने की तैयारी में है। मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 नए साल यानी 2020 में चंद्रमा पर भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री ने कहा कि 2020 में चंद्रयान की लैंडिग कराई जाएगी। उन्होंने अतीत का जिक्र का करते हुए कहा कि किसी भी देश ने पहले प्रयास में चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं किया है। हम भी कोशिश कर रहे हैं।
PunjabKesari
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 काफी इकोनॉमिकल रहेगा। मंगल मिशन से हमें काफी फायदा हुआ है। उन्होंने गगन यान की चर्चा करते हुए कहा कि इसे 2022 के आसपास भेजा जा सकता है। इसरो के योगदान की सराहना करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि इसरो आज गृह मंत्रालय, रेल मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय को सैटेलाइट के जरिए लाभ पहुंचा रहा है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Related News