बच्चा साथ ले जाने से रोका तो बीच सड़क पर पत्नी को चाकुओं से गोदा, महिला की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 05:53 PM (IST)

नेशनल डेस्कः बिहार के जमुई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले में एक सनकी पति ने पत्नी पर चाकू से गोदकर उसे लहुलुहान कर दिया। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक 3 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी।

मामला जमुई जिले में टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का है। बजरंगबली मंदिर के पास बच्चा देने से इनकार करने पर एक महिला को उसके पति ने चाकू मार से गोद गोदकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दिया। वहीं, चाकू से हमला करने का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। लेकिन पटना ले जाने के दौरान उसकी लखीसराय के पास मौत हो गई।

मृतक की पहचान शहर के कल्याणपुर निवासी इंद्रजीत सिन्हा की 25 वर्षी पुत्री सोनल सिन्हा उर्फ छोटी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सोनल सिन्हा की 3 साल पहले लव मैरिज हुई थी। उसने पास के रहने वाले कुंदन राम से शादी की थी। शादी के बाद एक बच्चा भी हुआ था। हालांकि, तई महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। कहा यह भी जा रहा है कि बच्चे को लेकर दोनों के बीच विवाद था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News