जब न्यूड पार्टी में पहुंची शाहरुख खान की एक्ट्रेस, नजारा देख हुई हैरान, तुरंत भाग निकली

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2024 - 09:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क : 90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। 1994 में रिलीज़ हुई शाहरुख खान की फिल्म 'कभी हां कभी ना' में काम करके वो रातोंरात लाइमलाइट में आ गई थीं। हालांकि, इस प्रसिद्धि के कारण उन्हें पहली बार में काफी परेशानी भी हुई थी। हाल ही में, सुचित्रा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि वो बर्लिन में होने वाली एक न्यूड पार्टी का हिस्सा बन चुकी हैं। उन्होंने सोचा था कि यह एक अच्छा अनुभव होगा, लेकिन वहां पहुंचने के बाद कुछ ऐसा हुआ कि वो तुरंत वहां से भाग गईं।

PunjabKesari

14 जुलाई को, 'कभी हां कभी ना' फेम एक्ट्रेस ने ट्विटर (अब एक्स) पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, "बर्लिन में एक नेकेड पार्टी में पहुंची। मुझे वो कहावत याद आ गई कि इतने भी खुले दिमाग के मत बनो कि दिमाग ही बाहर गिर जाए। हमेशा एक देसी गर्ल रहूंगी। नहाने की जरूरत महसूस हो रही है और गायत्री मंत्र का जाप करना पड़ेगा। बाप रे।" इस पोस्ट के बाद, उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से अपने अनुभव के बारे में बात की।

सुचित्रा ने बताया कि वो एक कॉमन फ्रेंड के जरिए इस पार्टी में पहुंची थीं। उनका उद्देश्य बॉडी पॉजिटिविटी को प्रमोट करना और शरीर को लेकर होने वाली चिंता को दूर करना था। उन्होंने सोचा कि इसे एक्सपीरियंस करते हैं, लेकिन पार्टी में पहुंचते ही वहां का नजारा देखकर शॉक्ड रह गईं और तुरंत वहां से भाग निकलीं।

पार्टी एक बार में चल रही थी, जो कि उनके एक दोस्त के दोस्त का था। उन्हें भी उस गेस्ट लिस्ट में शामिल किया गया था। सुचित्रा ने बताया कि पार्टी में जाते ही उन्हें वहां का माहौल असहज लगा और वे वहां से बाहर निकल आईं। उन्होंने कहा कि वो एक देसी लड़की हैं और उन्हें किसी के प्राइवेट पार्ट नहीं देखने थे।

PunjabKesari

उन्होंने आगे बताया कि न्यूड पार्टी के पीछे अच्छी मंशा थी। ये मजे और पॉजिटिव चीजों के लिए थी, और जरा भी वल्गर नहीं थी। लेकिन उनका मानना है कि भारतीय होने के नाते हम अपने शरीर को लेकर सचेत रहते हुए बड़े हुए हैं। यहां चीजों को संभालना और छिपाना सिखाया जाता है। सुचित्रा इस पार्टी में करीब 20 मिनट से आधे घंटे तक ही रहीं। ये पार्टी पूरी रात चलने वाली थी और यहां बुलाने पर ही जाना होता है। अंत में उन्होंने कहा कि उन्हें मजा तो आया, लेकिन वो देसी गर्ल हैं।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News