जब एक छात्र के सवाल का जवाब नहीं दे पाए राष्ट्रपति पुतिन

Friday, Oct 05, 2018 - 08:32 PM (IST)

नेशनल डेस्कः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ आईटीसी मौर्य में आयोजित इंडो-रसिया बिजनेस समिट में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान पुतिन और पीएम मोदी ने भारतीय और रूसी छात्रों के एक समूह से मुलाकात की।



रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से एक छात्र ने सवाल किया कि आपको किस वैज्ञानिक ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया? इस पर पुतिन ने कहा कि इसका जवाब देना कठिन है, लेकिन यह अहम है कि किस वैज्ञानिक ने मानवता के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि विज्ञान एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है। एक रूसी छात्र ने उनसे सवाल किया कि BRICS के साथ स्पेश कॉर्पोरेशन प्रोग्रोम के बारे में आप क्या सोचते हैं, जवाब में रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि इस क्षेत्र में सहयोग के लिए प्लेटफॉर्म बनाया है।



इंडो-रसिया बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के नेतृत्व में भारत और रूस के रिश्ते नई ऊंचाईयों पर पहुंचे हैं। हम खुद भी एक-दूसरे से मिलने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। साथ ही पिछले साल दोनों ने राजनायिक संबंधों के 70 साल पूरे किए। इस साल की लंबी यात्रा में दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी मित्रता और आत्मीयता मजबूत हुई है।



पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में बदलाव आना सामान्य बात है, लेकिन भारत और रूस की दोस्ती कभी नहीं बदली। दोनों देशों के साथ सद्भाव हमेशा रहा है। दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में उद्योग जगत अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ रूस का व्यापार लगातार बढ़ रहा है। रूसी कंपनियों को भारत में निवेश करने की सहूलियत हो, इसकी अलग व्यवस्था है।

Yaspal

Advertising