इसे क्या नाम दे, तैयारी या तपस्या? चार घंटे की नींद के बाद ब्रह्म मुहूर्त में उठना... JEE एस्प‍िरेंट का ऐसा है टाइमटेबल

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 02:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के टाप के 23 IIT संस्थानों से इंजीनियरिंग, साइंस और आर्क‍िटेक्ट कोर्स की पढ़ाई करने के लिए JEE, JEE Advanced निकालना आसान नहीं होता है। जिसको क्लियर करने के लिए स्टूडेंट्स को कठिन तपस्या करनी पड़ती है। IIT-JEE की परीक्षा दो चरणों में विभाजित होती है जिसे JEE  मेन और JEE  एडवांस्डय़ कहा जाता है। बता दें कि IIT-JEE एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग की कठिन परीक्षाओं में से एक है। इन दो एग्जाम की कट ऑफ क्लियर करने में स्टूडेंट्स के पसीने छूट जाते हैं।

दरअसल, इन एग्जाम को क्लियर करने के लिए सबसे पहले IIT-JEE मेन को क्लियर करना पड़ता है उसके बाद IIT-JEE एडवांस्डय़ का एग्जाम देना पड़ता है, जिसे क्लियर करने के बाद आप इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। लेकिन इसे क्लियर करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है जिसका सबूत एक ट्विटर यूजर ने दिया है।

ऐसा होता है JEE कैंडिडेट का टाइमटेबल 
इंजीनियरिंग के लिए JEE का एग्जाम क्लियर करने में कितनी मेहनत लगती है यह ट्विटर पर वायरल JEE  उम्मीदवार के टाइम टेबल से ही पता लग जाता है। मिस्टर आरसी नामक शख्स ने JEE  की तैयारी कर रहे अपने दोस्त के टाइमटेबल की एक्स पर फोटो शेयर की है। फोटो के साथ यूजर ने कैप्शन में बताया कि यह उनके करीबी दोस्त का टाइमटेबल है जो JEE  की तैयारी कर रहा है। 

खेल या हॉबी की कोई जगह नहीं
हैरानी कि बात ये है कि इस टाइम टेबल में सोने, खाने, पीने और पढ़ने का एक निर्धारित समय लिखा हुआ है। कमाल की बात यह है कि JEE  का यह उम्मीदवार रात को 12 बजे सोता है और पढ़ने के लिए सुबह 4:30 तक उठ जाता है। वे केवल रात में 4 घंटे की नींद प्राप्त करता है और अपना दिन पढ़ाई के हिसाब से मैनेज कर रहा है। सुबह 4:30 बजे उठकर कैंडिडेट पहले रिवीजन करता है, इसके बाद क्लास की पढ़ाई को देखता है। बीच-बीच में पांच से 10 मिनट सोने का टाइम भी सेट किया हुआ है, ताकि दिमाग को थोड़ा रिलेक्स कर सके। इस टाइम टेबल देखकर असानी से पता लगाया जा सकता हैं कैंडिडेट का पूरा फोकस उसकी पढ़ाई पर है और वे मेहनत और लगन से JEE  परीक्षा की तैयारी में लगा हुआ है। 
 

क्या हैं लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
इस स्ट्रिक्ट टाइमटेबल को देखते हुए एक यूजर ने लिखा कि उसे अपना बचपन याद आ गया। वहीं दुसरी तरफ एक यूजर ने अपने आईआईटी बॉम्बे में पढ़ने वाले फ्रेंड का अनुभव साझा किया। हालांकि, इस टाइम टेबल शेयर करने वाले शख्स ने JEE  की तैयारी कर रहे कैंडिडेट का नाम नहीं बताया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे हर कैंडिड्ट की स्ट्रैटजी अलग होती है। कोई दिन में 8 घंटे पढ़कर इस एग्जाम को निकाल लेता है तो कोई 5 घंटे पढ़कर भी कट ऑफ क्लियर कर लेता है। कोई मॉक टेस्ट पर ज्यादा फोकस करता है तो कोई 10-10 बार रिवीजन करता है।

खुद को प्रेरित करने के लिए, छात्र ने शेड्यूल के नीचे एक नोट भी लिखा है कि आपको यह दिन फिर कभी नहीं मिलेगा, तो इसे यूजफुल बनाएं। टाइमटेबल देख कई यूजर कमेंट कर रहे हैं कि यह टाइमटेबल काफी हैक्टिक है। वहीं, कई उम्मीदवारों ने इस टाइम टेबल की काफी तारीफ की और सुझाव भी दिया है कि इसमें योगा और मेडिटेशन के लिए भी समय निकालना चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Recommended News

Related News