क्या है Woke Mind Virus और क्यों एलन मस्क ने कही ऐसी बात ? खत्म करने की खाई कसम

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2024 - 05:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने अपनी ट्रांसजेंडर संतान, जिन्हें अब विवियन जेना विल्सन के नाम से जाना जाता है, के इलाज से जुड़े आरोपों को लेकर गहरा खेद और गुस्सा जताया है। एक इंटरव्यू में मस्क ने बताया कि उन्हें अपने संतान के उपचार के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई थी और उन्हें इसे देने का ठगा गया था। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान उन्हें जानबूझकर भ्रम में रखा गया था। एलन मस्क ने कहा कि "वोक माइंड वायरस" नामक एक आइडियोलॉजी के तहत उनके संतान में बदलाव लाने का प्रयास किया गया था, जिसके बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं थी। उन्होंने इसे गंभीर खतरे के रूप में बताया और इसके उपचार से उनके बेटे की मौत हो गई।

ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स की जानकारी 
बता दें कि दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार एलन मस्क पिछले कई महीनों से वोक माइंड वायस के बारे में बात करते आ रहे हैं। उन्होंने इसे आधुनिक सभ्यता के लिए एक खतरे की तरह बताया है। मस्क ने कहा कि मुझे इस ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि मैंने वोक माइंड वायरस की वजह से अपने बेटे को खो दिया। एलन मस्क ने वोक माइंड वायरस के इस्तेमाल को "जेंडर अफर्मिंग केयर" के लिए किया है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स और असली उद्देश्य के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई थी।

Elon says his trans daughter Vivian is dead to him and blames the woke mind virus for killing her.

What a deadbeat father. pic.twitter.com/3wMhJLnriO

— Alejandra Caraballo 🥥 🌴 (@Esqueer_) July 22, 2024


मस्क ने इस मामले में दुनिया से वोक माइंड वायरस को हटाने की कसम खाई है, और उन्होंने इसे वोक नस्लीय भेदभाव के खिलाफ एक उपक्रम के रूप में पेश किया है। एलन मस्क के अनुसार वोक माइंड वायरस एक ऐसी आइडियोलॉजी है जिसकी वजह से उनकी संतान में ऐसा बदलाव आया। उल्लेखनीय है कि मस्क ने इसे दुनिया से खत्म करने की कसम खाई है। वोक माइंड वायरस की बात की जाए तो इसका पहला शब्द वोक नस्लीय भेदभाव से संबंधित है। अश्वेत समुदाय ने सबसे पहले इस शब्द का इस्तेमाल इसी भेदभाव के खिलाफ किया था। एलन मस्क ने वोक माइंड वायरस का इस्तेमाल जेंडर अफर्मिंग केयर को लेकर किया है।

'I LOST MY SON': Elon Musk vows to "destroy" the "woke mind virus" that he says figuratively "killed" his son after he was put on puberty blockers. See his full remarks: https://t.co/t6qUPFrclO pic.twitter.com/G6OJMMNQtu

— Fox News (@FoxNews) July 23, 2024

विवियन जेना विल्सन ने साल 2022 में अपने ट्रांसजेंडर होने की बात की थी और उसने अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन रख लिया था। उनकी 18 साल की उम्र में लिंग परिवर्तन कराने के बाद से, मस्क ने इसे अपने बेटे की "मौत" कहा है, क्योंकि इसके उपचार के दौरान उन्हें उसके सही स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई थी। एलन मस्क ने इसे अपने बेटे की मौत करार दिया है। मस्क ने कहा कि जब जेवियर का इलाज चल रहा था तब मुझसे कहा गया था कि अगर ये ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो जेवियर अपनी जान भी ले सकता है। मुझे नहीं बताया गया था कि ये दवाएं असल में नसबंदी की थीं। यह एक मेरे साथ धोखा था।

 

 

 

 



 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News