आज क्यों है छुट्टी? बैंक से लेकर स्कूल तक सब क्यों हैं बंद, जानें इसके पीछे का कारण

punjabkesari.in Friday, Sep 05, 2025 - 09:04 AM (IST)

नेशनल डेस्क। अगर आप आज बैंक या सरकारी दफ्तर से जुड़े किसी काम के लिए घर से निकलने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज 5 सितंबर 2025 को देश के कई हिस्सों में स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह छुट्टी दो प्रमुख त्योहारों ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और थिरुवोणम के कारण दी गई है।

इन त्योहारों के चलते हैं छुट्टियां

ईद-ए-मिलाद: यह त्योहार पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

थिरुवोणम: यह केरल का एक प्रमुख पर्व है और ओणम उत्सव का हिस्सा है।

इन त्योहारों के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद हैं।

बैंक और ATM सेवाओं की स्थिति

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार आज कई शहरों में बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी जिनमें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ और श्रीनगर जैसे शहर शामिल हैं।

हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं पहले की तरह ही काम करती रहेंगी इसलिए पैसों से जुड़े इमरजेंसी काम प्रभावित नहीं होंगे। अगर आपका कोई जरूरी काम है तो घर से निकलने से पहले एक बार अपने शहर में छुट्टी की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News