''अजी सुनते हो... '' भारतीय महिलाएं पति को किस नाम से बुलाती हैं? नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 01:57 PM (IST)

Viral news: भारत विभिन्नताओं का देश है। यहां पर कुछ किलोमीटर पर पानी के साथ- साथ भाषा का स्वाद भी बदल जाता है। भाषा की विभिन्नता के चलते लोगों की बोलचाल में अंतर को देखते हुए पत्नियां अपने जीवनसाथी को दिलचस्प और अनोखे नामों से पुकारती हैं, वह भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को बयां करता है। आइए जानते हैं कि भारत के विभिन्न कोनों में पति को किन-किन नामों से आवाज़ दी जाती है:

उत्तर भारत 

उत्तर भारतीय राज्यों जैसे दिल्ली, मध्य प्रदेश में पारंपरिक रूप से पति का नाम सीधे तौर पर नाम नहीं लिया जाता। ऐसे में पति को सम्मान देते हुए महिलाएं 'सुनिए', 'जी', 'स्वामी' या 'पति देव' जैसे शब्दों का प्रयोग करती है।

बिहार और यूपी

बिहार के रिश्तों में लोक संस्कृति और भोजपुरी गीतों का असर साफ़ दिखता है, जहाँ पत्नियाँ अपने जीवनसाथी को बेहद अपनेपन के साथ 'सइयां' कहती हैं। यूपी में ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में पति के लिए 'बलमुआ' शब्द का खूब चलन है, जो एक अनूठे देसी रोमांस को दर्शाता है।

राजस्थान और हरियाणा

राजस्थान की पत्नियाँ अपने पति को 'बींद' कहती हैं। इसके अलावा, आदर देने के लिए नाम के पीछे 'सा' शब्द का प्रयोग भी किया जाता है। वहीं हरियाणा में पत्नियाँ पति को 'भरतार' कहकर संबोधित करती हैं। 

महाराष्ट्र की मराठी संस्कृति में पति के लिए सबसे प्रचलित शब्द 'नवरा' है। इसके अलावा महिलाएं हो शब्द कहकर भी संबोधित करती हैं।

 पंजाब में पति को खसम कहा जाता है। इसके अलावा प्यार जताने के लिए 'सोणेया' या नाम के आगे 'जी' लगाने का चलन है।

पश्चिम बंगाल में पारंपरिक रूप से पति को 'स्वामी' या 'शामी' कहा जाता है, लेकिन बेहद लाड और प्यार जताने के लिए पत्नियाँ उन्हें 'बाबू' भी कहती हैं।

 गुजराती भाषा में पति को नवरो कहा जाता है। यहां के  ग्रामीण इलाकों में एक अजीब रिवाज है, जहाँ महिलाएँ पति के नाम के पीछे सम्मानपूर्वक 'भाई' (जैसे- रमेशभाई) जोड़कर बुलाती हैं।

तमिलनाडु में पति को कणवर, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आदर के साथ पति को 'भर्त' या 'अय्या' कहा जाता है।

पहाड़ी राज्य

उत्तराखंड की स्थानीय लोकभाषा में पति को बैग, हिमाचल प्रदेश पौणे, छत्तीसगढ़ी संस्कृति में डउका, जम्मू-कश्मीर में प्यार से सइंया कहा जाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News