ऊंची इमारत की खिड़की से गिरी 3 साल की बच्ची; भारतीय युवक ने गेंद की तरह लपक बचाई जान, पुलिस रह गई देखती (Video))

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 03:13 PM (IST)

London: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक भारतीय मूल के युवक ने अपनी बहादुरी, फुर्ती और सूझबूझ से तीन साल की एक बच्ची की जान बचाकर सबका दिल जीत लिया। बच्ची एक ऊंची खिड़की की मुंडेर से लटक गई थी और करीब नौ मिनट तक मौत के साये में झूलती रही। आखिरकार जब उसके हाथ छूट गए, तो नीचे खड़े भारतीय युवक ने उसे क्रिकेटर की तरह लपककर सुरक्षित बचा लिया। यह घटना मंगलवार दोपहर पूर्वी लंदन के इलफोर्ड हाई रोड स्थित एक इमारत में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची ऊपरी मंजिल की खिड़की से बाहर निकल गई और मुंडेर पकड़कर लटक गई। नीचे मौजूद लोग भय और चिंता में उसकी ओर देख रहे थे, क्योंकि किसी भी क्षण वह नीचे गिर सकती थी।

 

A London restaurant manager saw a little girl hanging from a balcony ledge - then made the catch of his life.

He says that he acted on "pure instinct" as the child fell from an upper-floor flat and he moved into position below.

Afterward, he credited his cricket skills for… pic.twitter.com/kGRYVatD0n

— Mary (@Mary1417796) June 12, 2026

घटना को देखकर भारतीय मूल के निवासी  मोहम्मद जेसिल (Mohamed Jesil) और एक पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पांच महीने के जुड़वां बच्चों के पिता जेसिल ने बताया कि बच्ची को खतरे में देखकर उन्होंने बिना एक पल गंवाए उसकी मदद करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि एक पिता होने के नाते उनका पहला विचार यही था कि किसी भी तरह बच्ची को बचाना है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची धीरे-धीरे अपनी पकड़ खो रही थी। इसी दौरान एक राहगीर सीढ़ी लेकर पहुंचा ताकि मदद की जा सके।लेकिन इससे पहले कि बच्ची को पूरी तरह सुरक्षित किया जाता, उसका हाथ फिसल गया और वह नीचे गिरने लगी। उसी क्षण जेसिल ने अद्भुत फुर्ती दिखाते हुए उसे हवा में ही पकड़ लिया। 

 

जेसिल ने बाद में बताया कि भारत में क्रिकेट खेलने के अनुभव ने उस कठिन पल में उनका ध्यान केंद्रित रखने और सही समय पर प्रतिक्रिया देने में मदद की। उन्होंने कहा, "शायद क्रिकेट खेलने की आदत ने मुझे सही समय पर सही कैच पकड़ने में मदद की।"बच्ची को पकड़ने के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने भी जेसिल को संभाला और दोनों को गिरने से बचाया। जैसे ही बच्ची सुरक्षित हुई, वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों का स्वागत किया। सबसे राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में बच्ची को कोई चोट नहीं आई। बच्ची के पिता ने जेसिल और पुलिस अधिकारी को "वास्तविक नायक" बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

 

A restaurant manager in London said he acted on “pure instinct” when he saw a young girl hanging perilously from the balcony ledge of an upper-floor flat, and he thanked his cricket skills after he was able to catch her when she lost her grip. pic.twitter.com/YAuUrRAUj5

— RichyMannia👑🇳🇬🇨🇦🇺🇸💯 (@Richieman989) June 12, 2026

Metropolitan Police के अनुसार उन्हें दोपहर 3:23 बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई के कारण बच्ची को 3:32 बजे तक सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।  पुलिस ने कहा कि यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो परिणाम बेहद दुखद हो सकते थे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भारतीय युवक की बहादुरी की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें "रियल हीरो" और "गार्जियन एंजेल" बताया।यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि संकट की घड़ी में साहस, त्वरित निर्णय और मानवता किसी की भी जिंदगी बचा सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News