प. बंगाल: मार्च कर रहे BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2019 - 04:38 PM (IST)

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनाव बाद हुई हिंसा और अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर कथित हमलों के विरोध में बुधवार को आयोजित विशाल रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। भाजपा कार्यकर्ता जब शहर के बउबाजार चौक जाने की कोशिश कर रहे थे तब पुलिस ने उन्हें तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार डालीं। 

 

PunjabKesari

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके जवाब में नारेबाजी करते हुए अधिकारियों पर पथराव किया और बोतलें फेंकीं। कुछ पार्टी कार्यकर्ता इलाके में धरने पर बैठे भी देखे गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष सहित राज्य के नवनिर्वाचित 18 सांसदों के साथ भगवा दल के कार्यकर्ताओं ने लाल बाजार में कोलकाता पुलिस मुख्यालय और शहर के वेलिंगटन इलाके में तक मार्च किया।

 

PunjabKesari 

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय भी इस मार्च में शामिल हुए। पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर चुनावों के बाद हिंसा होने की खबर है। यहां की 42 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 18 और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है।    

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News