मौसम में हो सकता है बदलाव, पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2018 - 11:17 AM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड में रविवार से मौसम में तबदीली आने वाली है। मौसम विभाग ने 12 और13 फरवरी तक संपूर्ण राज्य में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्व अनुमान लगाया गया है। 

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 11 फरवरी शाम से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। राज्य में 12 फरवरी से बारिश और बर्फबारी होगी। 10 हजार फुट से ऊंची पहाडियों पर भारी बर्फ गिरने की संभावना है। 

वहीं, देहरादून सहित सारे राज्य में 12 फरवरी से लगातार 24 घंटे तक बारिश और बर्फबारी होगी। इससे उत्तराखंड में शीतलहर चलने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News