इस साल गर्मी ने तोड़ा 121 साल का रिकॉर्ड, लू पर मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 12:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क:   देश भर में इस साल गर्मी अपने सारे पिछले रिकाॅर्ड तोड़ रही है। मध्य मार्च से राजस्थान, गुजरात एवं मध्य प्रदेश समेत भारत के कई राज्यों में गर्म हवाएं यानी लू चलने लगी, जिसे देखते हुए लोगों ने अपने घरों में लगे एसी की सर्विस भी करानी शुरू कर दी है। वहीं इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि देश में इस साल तापमान में बढ़ोतरी ने गर्मी का 121 साल का रिकॉड तोड़ दिया है.। 
 

आईएमडी के अनुसार, भारत ने 121 वर्षों में इस साल औसतन मार्च महीने में अपने सबसे गर्म दिनों को दर्ज किया है, जिसमें देश भर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.86 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 
 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, भारत में इस साल औसतन मार्च महीने में अपने सबसे गर्म दिनों को दर्ज किया है। आंकड़ों के मुताबिक, 1901 के बाद से मार्च महीना सबसे गर्म रिकॉर्ड हुआ है।  मार्च 2022 में देश का औसतन अधिकतम तापमान 33.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले मार्च 2010 में औसतन तापमान 33.09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। 
 

वहीं राष्ट्रीय राजधानी में आज शनिवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 51 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान दिनभर साफ रहने और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
 

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने तीन अप्रैल से छह अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर “बेहद” गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई है। आईएमडी के अनुसार, “बेहद” गर्म हवाएं तब चलती हैं, जब तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा हो जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News