Strong winds: 20, 21, 22, 23 फरवरी को बारिश, 19 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट
punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2025 - 10:45 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक भीषण चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अगले कुछ दिनों में 19 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में ठंड एक बार फिर लौट सकती है।
कहीं बारिश-बर्फबारी, कहीं बढ़ती गर्मी
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पंजाब और हरियाणा में ठंड का असर कम हो गया है, और तेज धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश जारी है। राजस्थान के जयपुर में भी बारिश देखने को मिली।
Daily Weather Briefing English (17.02.2025)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 17, 2025
YouTube : https://t.co/HSrEtRl84R
Facebook : https://t.co/mLst1p7LXB#imd #india #rain #weatherupdate #weatherforecast #weathernews #rainfallupdate #fog #mausam #thunderstorm
@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/nRHQXq6fsG
मौसमी बदलाव का कारण
- बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र: नागालैंड और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।
- पश्चिमी विक्षोभ: यह पश्चिमी हवाओं के साथ सक्रिय हो रहा है और धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ेगा।
- राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन: इससे उत्तरी भारत में मौसम प्रभावित होगा।
किन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5 दिनों तक कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी।
- पूर्वोत्तर भारत: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान।
- उत्तर भारत: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19-20 फरवरी को बारिश और बर्फबारी संभव।
- उत्तर-पश्चिम भारत: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना।
- झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार: यहां भी 19-20 फरवरी को बारिश हो सकती है।
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) February 17, 2025
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे दिन में गर्मी महसूस हो रही है।
- आज (18 फरवरी): अधिकतम तापमान 29.38°C, न्यूनतम 16.05°C।
- बारिश की संभावना: 19 और 21 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंडक लौटेगी।
- हवा की स्थिति: स्पीड 11 किमी/घंटा, नमी 11%।
- सूर्योदय-सूर्यास्त: सुबह 6:57 बजे, शाम 6:13 बजे।
मौसम का असर
23 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का असर देशभर में देखने को मिलेगा। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड फिर से लौट सकती है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के कारण जलभराव की समस्या हो सकती है।