Weather Alert: 14,15,16 से 20 जून तक गरजेंगे बादल, पंजाब-दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
punjabkesari.in Saturday, Jun 14, 2025 - 06:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पिछले कई दिनों से उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन अब लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि 14 जून से उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ आईएमडी ने राजस्थान में 17 से 20 जून तक बादल गरजने का भी अलर्ट किया है।
इसके अलावा, पूर्वी और मध्य भारत में भी मॉनसून के आने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में बारिश होगी।
दक्षिण भारत की बात करें तो 16 जून को कोंकण, गोवा और दक्षिण के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 13 से 17 जून तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं (लगभग 50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।
पश्चिम भारत में भी बारिश का दौर शुरू होगा। गुजरात में 14 से 16 जून तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 14 जून को मराठवाड़ा, 18 से 20 जून को कोंकण और गोवा, 17 से 20 जून को मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है।
पूर्व और मध्य भारत में
- 15 जून: पश्चिमी मध्य प्रदेश
- 16–18 जून: पूर्वी मध्य प्रदेश
- 17–20 जून: विदर्भ
- 16–17 जून: छत्तीसगढ़
- 14–15 जून: बिहार
- 16, 19, 20 जून: झारखंड
- 14, 15, 18 जून: ओडिशा
इन राज्यों में कई जगहों पर भारी बारिश होगी
उत्तर भारत में 14 से 20 जून के बीच गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- उत्तराखंड में 14–15 और 16–19 जून को भारी बारिश।
- हिमाचल प्रदेश में 19–20 जून को बारिश।
- उत्तर प्रदेश में 15–20 जून तक बारिश।
- पूर्वी राजस्थान में 15–20 जून तक बारिश।
- राजस्थान के अन्य हिस्सों में 14–15 जून को बारिश।