दिल्ली के लिए भारी अगले 2 दिन, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, खतरे के निशान से ऊपर यमुना

punjabkesari.in Sunday, Jul 29, 2018 - 08:45 PM (IST)

नई दिल्ली: 2 दिन हुई लगातार बारिश से परेशान दिल्ली के निचले इलाकों पर अब बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी आज दिल्ली पहुंचेगा, इससे यमुना का जलस्तर बढऩे लगा है। वर्तमान में यमुना का जल स्तर 204.92 मीटर है जो कि खतरे के निशान से 0.09 मीटर ऊपर है। इसे देखते हुए बचाव और राहत कार्यों के लिए 43 नौकाएं तैनात की गई हैं। कश्मीरी गेट के ओल्ड आयरन ब्रिज के पास यमुना का जलस्तर ब्रिज के नजदीक पहुंच गया है।
PunjabKesari
यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर जाने के बाद हालात का जायजा लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश सहित अपनी सरकार के आला अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। केजरीवाल ने कहा कि सारे विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
PunjabKesari
आगामी 2-3 दिन दिल्ली के लिए भारी
हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जल स्तर 90,000 क्यूसेक के खतरे के निशान को पार कर गया और शाम 7 बजे तक 5,63,186 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस पानी को दिल्ली पहुंचने में 48 से 72 घंटे का समय लग सकता है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जल स्तर और बढऩे की आशंका है। पुरानी दिल्ली रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर शाम 7 बजे बढ़कर 205.30 मीटर हो गया तथा इसमें और बढ़ौतरी होने की आशंका है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

seema

Recommended News

Related News