बिहार: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे की बढ़ी मुसीबतें, गिरफ्तारी वारंट जारी

punjabkesari.in Sunday, Mar 25, 2018 - 11:25 AM (IST)

भागलपुरः बिहार के भागलपुर में शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत सहित नौ लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को भागलपुर में हिंदू नववर्ष के चलते शोभायात्रा निकाली गई थी जिसमें दो गुटों के बीच जमकर झड़प हुई थी। इस झड़प में पुलिसकर्मियों सहित कई लोग भी घायल हो गए थे। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

वहीं दूसरी तरफ अर्जित शाश्वत ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है प्रशासन अपनी लापरवाही को छुपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी अपने बेटे के पक्ष में सफाई देते हुए कहा था कि उनके बेटे अगर दोषी पाए जाते हैं तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News