कठुआ रेप केस में बरी विशाल जंगोत्रा कर रहा है यह बड़ा प्लान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2019 - 03:58 PM (IST)

जम्मू : कठुआ गैंगरेप और हत्या मामले में दोषी परिवार का सदस्य विशाल जंगोत्रा अब अपने सम्मान हेतु बड़ा कदम उठाने जा रहा है। विशाल इस मामले के मुख्य दोषी सांझी राम का बेटा है और उसे रेप और हत्या मामले में बरी कर दिया गया है जबकि उसके पिता समेत तीन को उम्र कैद और तीन को पांच-पांच वर्ष की सजा दी गई है। विशाल अपने ऊपर लगाए गए झूठे आरोपों के बदले में अब कोर्ट में मानहानि का दावा कर सकता है।


सोमवार को कठुआ केस में पठानकोर्ट ने कुल छह लोगों को सजा सुनाई। वहीं विशाल की बहन का कहना है कि वे जल्द ही पंजाब की हाईकोर्ट में उनके पिता की सजा के खिलाफ अपील करेंगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में विशाल को भी फंसाया गया था पर वो बरी हो गया। अब उसके लिए न्याय की बारी है और कोर्ट जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच ने उसे बलि का बकरा बनाने की कोशिश की थी पर ऐसा हो नहीं पाया।


विशाल के वकील ने कहा कि उसका क्लाइंट चाहता है कि कोर्ट जाकर वो न्याय की लड़ाई लड़े। वो अभी-अभी जेल से आया है और उसे कुछ समय लगेगा सामान्य जिन्दगी में लौटने के लिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News