पूर्व विधायक जालम सिंह के बेटे विपुणराज सिंह (26) की मौत....

punjabkesari.in Saturday, Mar 15, 2025 - 10:13 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान के जोधपुर में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व विधायक जालम सिंह के बेटे विपुणराज सिंह (26) की मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में उनका एक रिश्तेदार भी मौजूद था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

थाने के हेड कॉन्स्टेबल रतनाराम के अनुसार, होंडा कार में बाड़मेर के उम्मेद हेरिटेज निवासी विपुणराज सिंह और उनके रिश्तेदार पार्थ राठौड़ सवार थे। वे चौपासनी की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने एक फीट ऊंचे डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ जा घुसी, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।

स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य किया

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और एम्स अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने विपुणराज सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि पार्थ राठौड़ की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की असली वजह जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News