हमें लगा था कि विनोद हॉलीवुड जाएंगे: स्कूल के साथी

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2017 - 06:14 PM (IST)

मुंबई: दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के महराष्ट्र में देवलाली छावनी शहर स्थित बान्र्स स्कूल के एक साथी ने कहा है कि उन्हें लगा था कि वह बॉलीवुड नहीं, बल्कि हॉलीवुड जाएंगे। कर्नल (सेवानिवृत्त) शशि किरन मैनी ने कहा, ‘‘हमें लगा था कि अपने अभिनय कौशल और व्यक्तित्व से विनोद हॉलीवुड जाएंगे, ना कि बॉलीवुड। 

मैनी ने बताया, ‘‘मैं पहली बार 1957 में उनके संपर्क में आया था जब वह बान्र्स हाई स्कूल आए। मैं छठी कक्षा में था और वह हमारे सीनियर और हमारी रॉयल हाउस टीम के बॉक्सिंग कैप्टन थे। इस टीम का मैं सदस्य था।’’  उन्होंने बताया कि विनोद अक्सर एक फिल्म अभिनेता बनने की अपनी महत्वाकांक्षा के बारे में बताते थे। वह रंगमंच मंे भी अच्छे थे। एक एेसा वक्त था जब हमें लगा था कि उन्हें हॉलीवुड जाना चाहिए ना कि बॉलीवुड। वह अभिनय और खेल के सारे पुरस्कार जीता करते थे। वह एक बहुत अच्छे एथलीट थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News