महाकाल मंदिर में बेखौफ घूमता दिखा विकास दुबे, पीछे से कोई बना रहा था VIDEO

Friday, Jul 10, 2020 - 02:57 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कानपुर का गैंगस्टर विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार सुबह कानपुर से 30 किलोमीटर दूर भौंती नाम की जगह पर मार गिराया। पुलिस के मुताबिक उज्जैन से उसे सड़क के रास्ते लाया जा रहा था तभी काफिल में शामिल एक वाहन पलट गया इसका फायदा उठाकर उसने भागने की कोशिश जिसमें पुलिस ने उसे मार गिराया। वहीं 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर में बेखौफ होकर घूमता हुआ दिखाई दिया। महाकाल मंदिर में लगे सैकड़ों CCTV कैमरों में गैंगस्टर की हर गतिविधि कैप्चर हो गई। सोशल मीडिया पर विकास दुबे का महाकाल मंदिर में घूमते का एक वीडियो सामने आया है। विकास दुबे उन्हीं कपड़ों में नजर आ रहा है जिसमें उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

 

वहीं सीसीटीवी फुटेज से दिख रहा है कि कोई उसके पीछे-पीछे चल रहा है और उसकी वीडियो बना रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि वो कौन था जो विकास की वीडियो बना रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि वीडियो बनाने वाला भी बड़े आराम से विकास के पीछे-पीछे घूम रहा है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि क्या विकास अपनी वीडियो खुद बनवा रहा था या उसे इसकी जानकारी नहीं थी। वहीं वीडियो बनाने वाला शख्स विकास की गिरफ्तारी के बाद कहां गया। कई ऐसे सवाल हैं जो अब विकास के साथ दफन हो गए हैं। मसलन उसने गिरफ्तारी के लिए महाकाल मंदिर को क्यों चुना। क्या वो किसी साजिश के तहत मंदिर में आया था। मंदिर में आने तक क्यों उसको किसी ने नहीं पहचाना। फरीदबाद से वो उज्जैन कैसे पहुंचा।

Seema Sharma

Advertising