उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंचे देहरादून, अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव में होंगे शामिल

punjabkesari.in Saturday, Mar 03, 2018 - 11:55 AM (IST)

देहरादून(कुलदीप रावत): उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शनिवार अपने विशेष विमान से देहरादून पहुंचे। उनके स्वागत के लिए जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, राज्यपाल केके पॉल और मुख्य सचिव सहित डीजीपी भी मौजूद रहे। यहां से वह ऋषिकेश पहुंचे।
PunjabKesari
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव में शामिल होंगे। उनकी सुरक्षा को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी और पुलिस के जवानों को उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News