वैष्णो देवी में बुजुर्ग तीर्थयात्री की मौत

punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 01:16 PM (IST)

जम्मू : वैष्णो देवी का दर्शन कर वापस आ रहे ओडिशा निवासी 85 वर्षीय तीर्थयात्री की बैटरी प्वाइंट के पास मौत हो गयी। वहीं आज जम्मू के भगवती नगर बेस शिविर से 1,753 तीर्थयात्रियों का जत्था आज पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ।   अधिकारियों ने बताया कि उदय राम अग्रवाल वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। नये रास्ते में बैटरी प्वाइंट के पास वह बेहोश होकर गिर गये। उन्हें तुरंत भवन में डिस्पेंसरी में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया गया घोषित कर दिया।  

 

वहीं अधिकारियों ने बताया कि 369 और 50 साधुओं सहित 1,753 तीर्थयात्रियों का नया जत्था दक्षिण हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा रवाना हो गया है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News