आसमानी आफत: वैष्णो देवी यात्रा पर लगी ब्रेक, NH पर फंसे 800 ट्रक, पंजाब के 1000 गांव डूबे, हजारों लोग बेघर, जानें पूरा हाल

punjabkesari.in Sunday, Aug 31, 2025 - 12:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क। जम्मू-कश्मीर और पंजाब सहित देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने कहर बरपाया है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी घटनाओं से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। इस दौरान 700 से 800 फलों के ट्रक भी फंसे हुए थे जिनमें लाखों रुपये का माल था। 

वैष्णो देवी यात्रा पर भूस्खलन का कहर, 34 की मौत

वैष्णो देवी तीर्थयात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद यात्रा को लगातार पांचवें दिन भी स्थगित रखा गया जिससे सैकड़ों तीर्थयात्री कटरा में ही फंसे रहे।

श्राइन बोर्ड पर आरोप 

इस घटना के बाद बारीदार समुदाय के सदस्यों ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस भूस्खलन के लिए श्राइन बोर्ड जिम्मेदार है। समुदाय ने एक निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें: फिर शोक में डूबी इंडस्ट्री! 38 साल की उम्र में इस मशहूर अभिनेत्री का हुआ निधन, फैंस को लगा गहरा सदमा

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 800 ट्रक फंसे

रिकॉर्ड बारिश के बाद भूस्खलन के कारण चार दिनों तक बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को शनिवार को सिर्फ फंसे हुए वाहनों के लिए खोला गया। इस दौरान 700 से 800 फलों के ट्रक भी फंसे हुए थे जिनमें लाखों रुपये का माल था। NHAI जल्द से जल्द सामान्य यातायात बहाल करने की कोशिश कर रहा है।

पंजाब में 1000 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में

पंजाब में सतलुज, व्यास और रावी नदियों में जलस्तर बढ़ने से 1,000 से ज्यादा गांव और 61,000 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि प्रभावित हुई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर और फाजिल्का शामिल हैं।

राहत और बचाव कार्य 

NDRF, सेना, BSF और पंजाब पुलिस की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। अब तक 11,330 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 87 राहत शिविरों में 4,729 लोगों को ठहराया गया है। बाढ़ प्रभावितों को भोजन, पानी और चिकित्सा जैसी सभी जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि लोगों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News