लड़के नही सांप दिवाने हैं इस लड़की के, सच्चाई जान हैरान रह जाएंगे आप

punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2016 - 11:58 AM (IST)

नई दिल्ली: उत्तराखंड में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, पौड़ी जनपद में संगीता नाम की लड़की को पिछले एक माह में 5 बार सांपो ने डसा है और फिर भी वह जिंदा है, जिसे भगवान के किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। 
 

संगीता ने कर दिया घर से निकलना बंद
जानकारी मुताबिक गांव डेवडाली में संगीत के परिवार की गोशाला है। एक दिन संगीता के सामने उसके ससुर ने गोशाला में घुसे एक सांप को मार दिया। उसके बाद से जब भी संगीता अकेली होती है, सांप उसके आसपास मंडराते रहते हैं। इतना ही नहीं यदि संगीता घर के बाहर गांव में भी कहीं पानी या चारा लेने जाती है तो सांप उसका पीछा करते हैं। सांपो का खौफ इस कदर संगीता के मन में बैठ गया है कि उसने घर से निकलना बंद कर दिया। 


गांव को लोगों ने बनवाया शिव का मंदिर
उधर, गांव के लोगों ने गांव में ही शिव का मंदिर भी बनवाया है ताकि कोई अनिष्ट घटना न हो सके लेकिन फिर भी संगीता को सापों ने नहीं छोड़ा है। इस घटना के बाद सारे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News