श्रमिकों को बांटे जाने थे बर्तन, BJP के कार्यक्रम में मची भगदड़… एक महिला की मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 06:26 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। सक्करदरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे रेश्मिबाग में भाजपा की नागपुर इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हुई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में निर्माण श्रमिकों को बर्तन बांटे जा रहे थे और आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भगदड़ में मनु तुलसीराम राजपूत गिर गयी, उसे एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि चार अन्य महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्यक्रम में श्रमिकों को बर्तन बांटे जाने थे। इसलिए कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो गई थी। काफी समय तक कार्यक्रम शुरु नहीं होने की वजह से वहां भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी। इसी दौरान वहां फैली अव्यवस्था के चलते भगदड़ मच गई।

अधिकारी ने बताया है कि इसी समय मनु तुलसीराम राजपूत है गिर गई। भीड़ ने उनको कुचल दिया, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। तुरंत ही उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मृत्यु का प्राथमिक कारण सफोकेशन यानी दम घुटना और हार्ट फेल होना बताया जा रहा है। घटना के बाद बीजेपी के कार्यकर्ता ही सिस्टम फेल होने की वजह से हादसा होने की बात कह रहे हैं। हजारों की संख्या मे भीड़ को संभालने की कोई व्यवस्था वहां नहीं होने से यह हादसा होने की बात महिलाएं कह रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News