अमेरिका कर रहा ईरान पर ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ गिराने की तैयारी, ट्रंप की नई सैन्य योजना ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 05:03 PM (IST)

New York: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने की आशंका है। अमेरिकी समाचार चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और परमाणु ठिकानों पर संभावित हमलों के लिए दुनिया के सबसे चर्चित गैर-परमाणु बमों में से एक, ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ (MOAB) के इस्तेमाल समेत नई सैन्य योजनाएं तैयार की हैं। हालांकि, इस बम के इस्तेमाल को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी की पुष्टि नहीं हुई है। 16 अक्टूबर को ट्रंप ने ईरान के पहाड़ के नीचे स्थित परमाणु ठिकाने पर हमला करने की संभावना का भी जिक्र किया, लेकिन MOAB के इस्तेमाल की घोषणा नहीं की। 

  

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि सेना ने संभावित सैन्य अभियान के लिए हमले की नई योजनाएं बनाई हैं। इनमें ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने के विकल्प शामिल हैं। यदि ट्रंप दोबारा सैन्य कार्रवाई का आदेश देते हैं, तो इन योजनाओं में GBU-43/B मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट बम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई अमेरिका में नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले या बाद में हो सकती है। हालांकि, यह एक संभावित सैन्य विकल्प है, किसी हमले के अंतिम आदेश या उसके समय की पुष्टि नहीं हुई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने भी सीएनएन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि वह इस जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News