विकीलीक्स का खुलासा: 2006 के बिल से सोनिया ने की थी घुसपैठियों की मदद

punjabkesari.in Saturday, Aug 04, 2018 - 10:06 AM (IST)

नई दिल्ली: नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन के मुद्दे पर देश में गर्म राजनीति के बीच विकीलीक्स ने एक नया खुलासा किया है। विकीलीक्स के नए खुलासे में यू.पी.ए. चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा गया है। खुलासे में कांग्रेस पर बंगलादेशी घुसपैठियों का साथ देने का आरोप लगाया गया है। 

PunjabKesari

खुलासे में कहा गया कि 2006 में जो कानून लाया गया था उसके तहत असम में रह रहे बंगलादेशीयों को विदेशी साबित करने की जिम्मेदारी प्रशासन की थी। जिसके बाद कांग्रेस ने 2006 में नए कानून को पेश किया था। विकीलीक्स ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपील की थी कि उनकी सरकार प्रवासियों के कानून को बदलने पर विचार कर सकती है। 

PunjabKesari

विकीलीक्स के खुलासे में लिखा गया है कि कांग्रेस को डर था कि उसके हाथ से मुस्लिम वोट खिसक रहे हैं जिसको देखते हुए यह अपील की गई थी। लिखा गया है कि मुस्लिम कांग्रेस का वोट बैंक रहा है और उनका रुख बंगलादेशी प्रवासियों के हक में रहा है। बता दें कि इसी से जुड़े कानून को 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया था।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News