सयुंक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष का तीन दिवसीय भारत दौरा आज से, विभिन्न वैश्विक चुनौतियों पर बातचीत संभावना

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2023 - 01:29 AM (IST)

नई दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली आएंगे। उनके भारतीय वार्ताकारों के साथ विभिन्न वैश्विक चुनौतियों पर बातचीत करने की संभावना है। 

विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा की घोषणा करते हुए बताया कि सितंबर 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्षता संभालने के बाद कोरोसी की किसी देश की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। कोरोसी के नई दिल्ली के केंद्र में स्थित विजय चौक पर आयोजित होने वाले‘बीटिंग द रिट्रीट' समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है। 

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष कोरोसी विदेश मंत्री एस जयशंकर से आपसी हित के अहम बहुपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष की भारत यात्रा से संयुक्त राष्ट्र के सामने मौजूद वैश्विक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्राप्त होगा।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News