36 केंद्रीय मंत्री जाएंगे जम्मू कश्मीर, लोगों को बताएंगे आर्टिकल 370 हटाने के फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Jan 15, 2020 - 09:30 PM (IST)

नई दिल्ली: अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के सकारात्मक प्रभावों और क्षेत्र के लिए सरकार के विकास कदमों के बारे में लोगों को अवगत कराने के वास्ते 36 केन्द्रीय मंत्रियों का एक समूह इस महीने के अंत में जम्मू कश्मीर के दौरे पर जाएगा। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

PunjabKesari
मंत्रियों के जम्मू कश्मीर यात्रा कार्यक्रम को 17 जनवरी को केन्द्रीय मंत्रिपरिषद की एक बैठक में अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि यह यात्रा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की एक पहल है और मंत्रालय इसमें समन्वय कर रहा है। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के 19 जनवरी को केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की यात्रा किए जाने की उम्मीद है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News