राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलेंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राहुल गांधी के आरोपों का देंगी जवाब
punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2023 - 06:37 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लोकसभा में राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देंगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर स्मृति ईरानी बोलेंगी। इस दौरान राहुल गांधी के आरोपों का भी जवाब दे सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, शाम साढ़े सात बजे स्मृति ईरानी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलेंगी।
इससे पहले राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोपों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया। प्रसाद ने कहा कि राहुल के बयान बेबुनियाद और शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बताएं नेशनल हेराल्ड घोटाला क्या है। विजय माल्या को किसने बनाया। उन्होंने कांग्रेस नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह खुद जमानत पर बाहर हैं।
प्रसाद ने कहा कि भ्रष्टाचार करना आपके परिवार का इतिहास रहा है। भ्रष्टाचारी के आरोपी से क्या उम्मीद कर सकते हैं। रविशंकर ने पूछा कि कोयला घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला याद है कि भूल गए। उन्होंने कहा कि बोफोर्स घोटाले में राहुल गांधी के पिताजी पर आरोप लगे थे। भाजपा नेता ने पूछा कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला क्या है राहुल जी। देश जानता है कि कैसे लाइसेंस दिए जाते थे। आपके ट्रस्ट पर जाकिर नाइस से भी पैसे लेने के आरोप लगे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

शुक्रवार की रात चुपचाप करें ये उपाय, कर्ज के बोझ से जल्द मिलेगी मुक्ति

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

दरिद्रता दूर करेगा श्रीयंत्र का ये उपाय, प्रसन्न होकर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

सर्बिया में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर रहा भारत, बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था