बिहार बाढ़ पर बोले राहुल गांधी, कहा- BJP की ‘डबल इंजन’ सरकार बताए, 17 वर्षों में क्या किया

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 03:16 PM (IST)

नई दिल्लीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में बाढ़ को लेकर रविवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उसकी 'डबल इंजन' सरकार को बताना चाहिए कि हर साल आने वाली इस त्रासदी से निपटने के लिए उसने पिछले 17 वर्षों में क्या किया है और जमीनी स्तर पर वास्तव में क्या बदलाव आया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन नहीं, बल्कि इस समस्या का स्थायी समाधान चाहिए। गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''बिहार में बाढ़ फिर कहर बनकर टूटी है। लाखों लोग प्रभावित हैं, सैकड़ों गांव डूबे हुए हैं। कई लोगों की मौत और लापता होने की खबर है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

उन्होंने कहा, सबसे दुखद बात यह है कि बिहार में यह संकट नया नहीं है। हर साल बाढ़ आती है, मौतें होती हैं, परिवार उजड़ते हैं और लोग पलायन करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार बताए, पिछले 17 साल में इस सालाना त्रासदी से निपटने के लिए क्या किया? जमीन पर क्या बदला? बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन नहीं, स्थायी समाधान चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News